बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम में मंगलवार को भी एटीएम ने काम करना शुरू नहीं किया है। धाम में एसबीआई और पीएनबी के एटीएम हैं, लेकिन दोनों एटीएम अभी तक नहीं खुले हैं। संचार सेवा भी सुचारु नहीं हो पाई है। बीएसएनएल के साथ ही निजी कंपनियों की संचार सेवाएं भी धाम में सुचारु रूप से काम नहीं कर रही हैं।
जिलाधिकारी आशीष जोशी ने कहा कि धाम में संचार सेवा सुचारु बनाए रखने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। दूरसंचार विभाग के अधिकारियों को तत्काल संचार सेवा बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।