फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधड़ से उड़ी छत, टला बड़ा हादसा-compat

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। आंचल डेरी क्षेत्र में तेज अंधड़ से एक नवनिर्मित भवन की टिन की छत उड़कर आवासीय बस्ती के बीच खाली प्लाट पर गिरी। प्लाट में अक्सर बच्चे खेलते हैं। गनीमत रही कि इस दौरान यहां कोई बच्चा मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब छह बजे क्षेत्र में तेज आंधी तूफान से आंचल डेरी के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने एक भवन की टिन की छत उड़ गई। उक्त भवन में प्रधानमंत्री कौशल विकास का कार्यालय है। टिन की छत उड़कर पास के ही खाली प्लाट में जा गिरी, जबकि टिन शेड में लगी बिजली की तार बगल के आवासीय भवन की छत पर जा गिरी। प्लाट में शाम के समय मोहल्ले के लोग बैठे रहते हैं और बड़ी संख्या में बच्चे खेलते रहते हैं। गनीमत रही कि छत गिरने के दौरान यहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। ब्यूरो
विज्ञापन

राजीव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें