फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसएस के लिए दो साल से नहीं मिला बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

बजट जारी नहीं होने से राजकीय इंटर कॉलेज कोटी में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई (एनएसएस) बंदी की कगार पर पहुंच गई है। एनएसएस से जुड़े छात्र नियिमत प्रशिक्षण के अलावा अन्य गतिविधियां भी ठप हैं। राजकीय इंटर कॉलेज कोटी में वर्ष 2008 में एनएसएस इकाई शुरू हुई थी। वर्तमान में 56 छात्र हैं। इसके बाद से एनएसएस की गतिविधियां लगातार संचालित हो रही थीं, लेकिन बीते दो साल से बजट जारी नहीं हो सका है। शिक्षक अपनी जेब से रकम खर्च कर इकाई की कुछ गतिविधियां संचालित कर रहे हैं। एनएसएस प्रभारी दीनानाथ गौतम ने बताया कि बजट के लिए कई बार प्रस्ताव भेजा जा चुका है, लेकिन अब तक भुगतान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें