फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक की तैनाती की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। ग्राम पंचायत चिरखून के ग्रामीणों ने गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक की तैनाती की मांग उठाई है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कहा कि गांव के प्राथमिक विद्यालय में वर्तमान में 35 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। उनके पठन-पाठन के लिए शिक्षा विभाग की ओर से पूर्व में एक स्थायी शिक्षक व एक शिक्षामित्र की तैनाती की गई थी, लेकिन अब स्थायी शिक्षक का अन्यत्र सेवा में चयन हो गया है, जिससे विद्यालय एकल हो गया है। ऐेसे में विद्यालय में पठन-पाठन कार्य बाधित हो रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शीघ्र विद्यालय में एक अन्य शिक्षक की तैनाती की मांग उठाई है। इस मौके पर ग्राम प्रधान सुनीता देवी, राकेश सिंह, वरदेव सिंह, सुशील कांती, प्रदीप सिंह, प्रह्लाद कांती और अनुसूया प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें