फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा,

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। प्रशासन ने रविवार को नगर में अस्थायी अतिक्रमण हटाते हुए आठ से अधिक ठेलियां जब्त की। साथ ही सड़क और खुले में कूड़ा फेंकने पर तीन लोगों का चालान किया गया।
विज्ञापन

रविवार को एसडीएम गोपाल राम बिनवाल के नेतृत्व में पालिका, पुलिस और तहसील प्रशासन ने बाजार में अस्थायी अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान पेट्रोल पंप से लेकर मुख्य बाजार, सब्जी मार्केट, उमा देेवी चौक और कनखुल स्टैंड पर अनियमित लगी ठेलियों को प्रशासन ने जब्त किया। साथ ही मुख्य बाजार में पुल के पास लगी ठेलियों को भी हटाया। एसडीएम बिनवाल ने कहा कि अतिक्रमण किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस दौरान पालिका के ईओ आरएस राणा, पुलिस उपनिरीक्षक एसडीए जमलोकी, संतोष सेमवाल, अवर अभियंता हरीश मैठाणी, सफाई निरीक्षक नितिन सती, रजिस्ट्रार कानून गो राकेश पल्लव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें