फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैदिक मंत्रोचार के साथ खोले गए लाटू देवता के मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। रविवार को बैसाख पूर्णिमा पर विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं के लिए छह माह तक लाटू देवता मंदिर के कपाट खोल दिए गए हैं। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने भी मंदिर में मत्था टेका। वहीं महिलाओं ने नंदा और लाटू देवता के जागर गाए।
विज्ञापन

रविवार को ब्लॉक के वाण गांव स्थित लाटू देवता के मंदिर के कपाट मंत्रोच्चारण के साथ आगामी छह माह के लिए खोल दिए गए हैं। पंडित रमेश कुनियाल, उमेश कुनियाल की ओर से सुबह 10 बजे से पूजा-अर्चना शुरू की गई। इसके बाद दोपहर एक बजे लाटू के पुजारी खीम सिंह ने आंख में पट्टी बांधकर मंदिर के कपाट खोलकर मंदिर में प्रवेश किया। इस दौरान गढ़वाल-कुमाऊं से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। लाटू देवता के मंदिर में पुजारी के अलावा कोई नहीं जा सकता है। लिहाजा पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर से ही भगवान लाटू की पूजा-अर्चना की।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह, पूर्व विधायक डा. जीतराम, ब्लाक प्रमुख उर्मिला बिष्ट, बलबीर घुनियाल, महाबीर बिष्ट, दर्शन दानू, सुरेंद्र बिष्ट, दलबीर दानू, हीरा पहाड़ी, गिरीश मिश्रा, खीमी राम, हीरा बुग्याली, कृष्ण बिष्ट, नारायण सिंह, लक्ष्मण बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट, हरेंद्र कोटेड़ी, गणेश शाह, धामती देवी, पुष्कर बिष्ट, नारायण सिंह, गब्बर सिंह, धन सिंह, रघुवीर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


ब्लाक के पर्यटन स्थलों का होगा विकास
लाटू देवता मंदिर के कपाटोद्घाटन पर पहुंचे पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने पत्रकार वार्ता में कहा कि ब्लाक के पर्यटन स्थलों का विकास किया जाएगा। ब्लाक के भीकंलताल, ब्रह्मताल, वेदनी, रूपकुंड, आली सहित अन्य बुग्यालों के ट्रैक मार्गों को विकसित करने के साथ ही यहां पर्यटकों के लिए सुविधाएं जुटाने के लिए सरकार प्रयास करेगी। साथ ही होम स्टे योजना को देवाल ब्लाक में बड़े स्तर पर लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें