श्रीनगर। शनिवार को बारिश के बाद रविवार को धूप निकलने पर एक बार फिर बेलकंडी नकोट के जंगलों में आग फैल गई। देखते ही देखते आग ने काफी बड़े क्षेत्र को चपेट में ले लिया।
सांपला, देलचौरी, बेलकंडी व नकोट के जंगलों में बार-बार आग लग रही है। यहां तीन दिनों से आग लगी हुई थी। शुक्रवार शाम तेज बारिश होने पर आग बुझ गई थी, लेकिन रविवार दोपहर बाद एक बार फिर यहां जंगल में आग फैल गई। देर शाम तक जंगल आग में धू-धू कर जल रहे थे।