फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के दोषियों को चौराहे पर मारी जाए गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो,अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के महिला हित से जुड़े निर्णयों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की ओर से विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल देश में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध पर खासे आक्रोशित दिखे। गोष्ठी में संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं और मासूमों से दुष्कर्म करने वाले दोषियों को चौराहे पर गोली मारने की सजा दी जानी चाहिए। शनिवार को नगर निगम सभागार में महिला मोर्चा की ओर से आयोजित गोष्ठी में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल बतौर मुख्य वक्ता शामिल हुए। उन्होंने महिलाओं के साथ देश में लगातार बढ़ रहे अपराधों को शर्मनाक करार दिया। कहा कि दुष्कर्म की घटनाएं अब लोगों के लिए आम बात हो गई हैं।
विज्ञापन

विस अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरुक होना चाहिए। समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने के लिए उन्होंने महिलाओं से एकजुट होकर आंदोलन का आह्वान भी किया। गोष्ठी में मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनीता ममगाईं ने कहा कि केंद्र सरकार का 12 वर्ष से कम उम्र की बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटना में आरोपी को फांसी की सजा देने का फैसला काबिल-ए-तारिफ है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, ऊषा रावत, रजिता ठाकुर, मंजू बलोदी, सुंदरी कंडवाल, नेहा नेगी, ऊषा जोशी, अनीता बहल, गीता मनचंदा, सीमा शर्मा, मोनिका गर्ग, रमा रावत, अनीता प्रधान, राजकुमारी जुगरान, रीना शर्मा, कविता शाह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें