फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो गुड्डू लाल होंगे थराली से भाजपा के प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। थराली विधानसभा के घाट ब्लाक से जिला पंचायत सदस्य और वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रहे गुड्डू लाल शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। गुड्डू लाल को अब थराली विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के रूप में देखा जाने लगा है।
विज्ञापन

थराली विधायक मगन लाल की असमय मौत के बाद थराली विधानसभा सीट रिक्त हो गई थी। यहां अब 28 मई को उप चुनाव होने हैं। कांग्रेस की ओर से पूर्व विधायक डा. जीतराम को प्रत्याशी घोषित किया जा चुका है। भाजपा की ओर से अभी तक प्रत्याशी की घोषणा नहीं हुई है। शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत, सहकारिता मंत्री डा. धन सिंह रावत, थराली विधानसभा उपचुनाव प्रभारी/बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट व कर्णप्रयाग विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी की मौजूदगी में गुड्डू लाल भाजपा में शामिल हुए। वहीं बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट का कहना है कि पार्टी थराली विधानसभा चुनाव को बहुत गंभीरता से ले रही है। जिला पंचायत सदस्य गुड्डू लाल की पृष्ठभूमि भाजपा की रही है। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भी भाजपा के पक्ष में मतदान किया है। जहां तक टिकट का सवाल है, यह पार्टी नेतृत्व को तय करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें