फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने बिना अनुमति के चल रहे कार्य को रोकने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आदिबदरी। नैनीताल हाइवे पर ओएफसी लाइन की खुदाई के चलते आदिबदरी के बकरियां बैंड पर एक ट्रक फंस गया। ऐसे में यहां एक घंटे तक वाहनों का जाम लग गया। एक घंटे बाद जाम खुला तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता नवीन बहुगुणा ने बताया कि आदिबदरी और गैरसैंण के बीच कार्यदाई संस्था टीसीआईएल की ओर से दूरसंचार की केबिल बिछाने के लिए बिना विभागीय अनुमति सड़क खोदी जा रही है। ऐसे में सड़क संकरी होने से शनिवार दोपहर को बकरियां बैंड में ट्रक मलबे में फंस गया और यहां जाम लग गया। जाम से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि कई बार शासन-प्रशासन और एनएच के अधिकारियों से यह काम रोकने की मांग की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। उन्होंने कहा यदि मानकों के विपरीत किए जा रहे काम को नहीं रोका गया तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं थानाध्यक्ष गैरसैंण रविंद्र सिंह नेगी ने बताया कि दूरसंचार केबिल बिछाने वाले ठेकेदार को कार्य बंद करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें