फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली में खाद्य सुरक्षा विभाग के हालात खराब

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। जिले के खाद्य सुरक्षा विभाग में दो साल में पांच निरीक्षकों के सापेक्ष एक भी निरीक्षक तैनात नहीं किया गया है। ऐसे में यहां बाहरी क्षेत्रों से आने वाले खाद्य पदार्थों की जांच नहीं हो पा रही है। वहीं जिला अभिहीत अधिकारी के पास चमोली सहित 270 किमी दूर उत्तरकाशी जिले का भी प्रभार है। ऐसे में मिलावटी खाद्य पदार्थों की जांच कैसे की जाएगी।
विज्ञापन

चमोली जिले में अधिकतर खाद्य पदार्थ मैदानी क्षेत्र से सप्लाई होते हैं। चार धाम यात्रा मार्ग होने और तीज त्योहारी सीजन होने के चलते यहां बाहरी क्षेत्रों से श्रद्धालुओं का आना जाना वर्षभर जारी रहता है, लेकिन जिले के खाद्य सुरक्षा विभाग में खाद्य पदार्थों का सैंपल लेने के लिए एक निरीक्षक तक नहीं है। जिले में 5 खाद्य निरीक्षकों के पद स्वीकृत हैं, लेकिन दो सालों से एक भी पद पर सरकार तैनाती नहीं कर पाई है। वहीं कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत का कहना है कि खाद्य सुरक्षा विभाग सीधे लोगों की सेहत से जुड़ा है, लेकिन सरकार इस महत्वपूर्ण विषय पर गंभीर नहीं है। वहीं जिला अभिहीत अधिकारी अनुज थपलियाल का कहना है कि जिले में स्थायी तौर पर एक भी निरीक्षक नहीं है। इससे दिक्कतें हो रही हैं। अब जिले में यात्रा सीजन पर एक-एक माह के लिए निरीक्षकों की तैनाती होगी। साथ ही मोबाइल प्रयोगशाला भी एक माह के लिए मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें