फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे के 20 किमी हिस्से में धूल के गुब्बार और हिचकोलों से होना होगा दो-चार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। चार धाम यात्रा के दौरान जिले में तीर्थयात्रियों को हाईवे पर हिचकोलों और धूल के गुब्बारों से दो चार होना पड़ेगा। जिले में जहां एनएच इकाई और बीआरओ की ओर से डेंजर जोन पर हाईवे को दुरुस्त कर दिया गया है, वहीं दूसरी ओर कई स्थानों पर डामरीकरण न होने से स्थिति दयनीय बनी है। ऐसे में यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिले में बदरीनाथ हाईवे के रखाव का जिम्मा दो हिस्सों में बांटा गया है। गौचर से हेलंग तक हाईवे एनडीपीएल के पास और हेलंग से माणा तक सीमा सड़क संगठन के पास है। जिले में स्थित हाईवे के करीब 20 किमी हिस्से पर डामरीकरण कार्य नहीं किया गया है, जिससे हाईवे कई स्थानों पर बदहाल बना है। चमोली से पीपलकोटी तक हाईवे पर वाहन हिचकोले खा रहे हैं वहीं हेलंग में ऑल वेदर योजना के कार्य से हिल साइड से पत्थरों के छिटकने का खतरा बना है। हालांकि यात्रा व्यवस्था को देखते हुए डीएम ने जिले में हाईवे पर हिल कटिंग कार्य रोकने के निर्देश दिए हैं, लेकिन आधी अधूरी कटिंग के बाद पहाड़ी पर अटके पत्थर दुर्घटनाओं का न्यौता दे रहे हैं। डीएम आशीष का कहना है कि कुछ स्थानों पर बचे डामरीकरण कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें