फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से तीन हेक्टेयर वन संपदा स्वाह

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर/पीपलकोटी। जिले के जंगलों में आग फिर भड़क गई है। बृहस्पतिवार को नंदप्रयाग के समीप डिडोली और पीपलकोटी में हाट और जैसाल के जंगलों में आग लग गई, जिससे करीब तीन हेक्टेयर वन संपदा जलकर राख हो गई। बदरीनाथ वन प्रभाग के कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें तेज होने के कारण देर शाम तक भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग से नंदप्रयाग और दशोली क्षेत्र की घाटियों में दिनभर गहरी धुंध छाई रही।
विज्ञापन

नंदप्रयाग-देवखाल सड़क के समीप चीड़ के जंगल में सुबह आठ बजे अचानक आग भड़क गई। देखते ही देखते आग पूरे जंगल में फैल गई और छोटी-छोटी वनस्पतियां नष्ट हो गईं। सैकोट गांव के महिपाल सिंह का कहना है कि वन विभाग की ओर से वनाग्नि गोष्ठियां करने के बावजूद आग की घटनाओं पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है। वहीं, हाट व जैसाल के चीड़ के जंगलों में भी दिनभर आग भड़की रही। बदरीनाथ वन प्रभाग के उपप्रभागीय वनाधिकारी एनएन पांडेय का कहना है कि जंगलों की आग को काबू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वन कर्मियों को आग बुझाने में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। जंगल में आग लगाने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें