फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब दुकान आवंटन के लिये चमोली में 15 दुकानों के लिये आये 139 आवेदन, 12 हुए निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। जिला प्रशासन की ओर से जिले की 15 अंग्रेजी शराब की दुकानों का आवंटन कर दिया गया है। जिले में 15 अंग्रेजी शराब की दुकानों के लिए 139 आवेदन मिले थे, जिनमें से 12 आवेदन तकनीकी खामी से निरस्त किए गए।
विज्ञापन

जिला सभागार में डीएम आशीष जोशी की अध्यक्षता में अंग्रेजी शराब की दुकानों का आवंटन ऑनलाइन वित्तीय बिड प्रणाली से किया गया। जिले की 15 दुकानों के लिए आए 139 आवेदनों में से 127 सही पाए गए। शराब की दुकानों से सरकार को कुल 71 करोड़ 95 लाख 74 हजार 967 रुपये का राजस्व प्राप्त होगा। जिले में सबसे उच्च वित्तीय बिड नंदप्रयाग की अंग्रेजी शराब की दुकान के लिए 12 करोड़, 33 हजार, 431 रुपये में आवंटित की गई, जबकि माईथान दुकान सबसे कम 1 करोड़ 51 लाख में आवंटित की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट, अपर जिलाधिकारी मोहन सिंह बर्निया, सीटीओ वीरेंद्र कुमार और दीपाली शाह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें