फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण को लेकर चलाया जापगरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/डोईवाला।
विज्ञापन

स्वामीराम हिमालयन यूनिवर्सिटी जौलीग्रांट के हिमालयन कॉलेज ऑफ नर्सिंग के कम्यूनिटी मेडिसीन विभाग की ओर से बुधवार को पर्यावरण संरक्षण और व्यक्तिगत स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने गांव में नुक्कड़ नाटक और पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

एसआरएचयू के नर्सिंग कॉलेज की ओर से बुधवार को घमंडपुर ग्रांव में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने ग्रामीणों को स्वच्छ भारत मिशन की जानकारी दी और व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने के प्रति जागरूक किया। प्रिंसिपल डॉ. संचिता पुगाजड़ी ने कहा कि हवा की बिना जीवन अंसभव हैं। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा जरूर रोपना चाहिए। इस दौरान नर्सिंग छात्रों ने प्राथमिक विद्यालय में जाकर बच्चों को पर्यावरण संवर्द्धन के तौर तरीके और वातावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया। अभियान में शोभा मैसी, दीक्षा जोशी, शिवानी वर्मा,अतुल, चंदन कुमार, जॉन डेविडसन और नवीन सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें