फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी साधकों ने ली योग की तालीम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

परमार्थ निकेतन में आयोजित पांच दिवसीय क्रिया योग प्रशिक्षण कोर्स बुधवार को संपन्न हो गया। इस दौरान योगियों के दल ने गंगा स्नान, हवन में भाग लिया। इसके बाद साधक चारधाम यात्रा के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

शिविर के दौरान योगाचार्य साध्वी आभा सरस्वती व योगाचार्य डॉ. इंदू शर्मा ने इंडोनेशिया, थाईलैंड, रोमनिया, ब्राजील, अमेरिका, चीन, नार्वे, लंदन, हांगकांग, नेपाल के 25 से अधिक प्रतिभागियों को योग, प्राणायाम, ध्यान, संगीत, मंत्र उच्चारण आदि विधाओं का अभ्यास कराया। योगाचार्य साध्वी आभा सरस्वती ने योग निद्रा के महत्व की जानकारी दी। आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि ने कहा कि योग और प्राणायाम एक ऐसी क्रिया है जिसे प्रतिदिन दैनिक जीवन में अपनाया जाए तो शरीर हमेशा स्वस्थ, ऊर्जावान रहेगा। योग से निरोगी काया और मेधाशक्ति का भी निरंतर विकास किया जा सकता है। क्रिया योग आंतरिक शुद्धीकरण, ईश्वर-बोध, यथार्थ-ज्ञान व आत्म साक्षात्कार प्राप्त करने की एक प्राचीन वैज्ञानिक प्रणाली है। साध्वी भगवती सरस्वती ने योग से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव के विषय में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें