फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 बसों में 760 यात्री चारधाम दर्शन को रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

चारधाम दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों की आमद लगातार बढ़ रही है। बुधवार को संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति की 25 बसों से 760 यात्री चारधाम के लिए रवाना हुए। रोटेशन की 97 बसों से अभी तक करीब तीन हजार से अधिक श्रद्धालु चारधाम जा चुके हैं।
संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बृजभानु प्रकाश गिरि ने बताया कि इस साल चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या पिछले वर्षों से अधिक रहने की उम्मीद है। समिति को लगातार बसों के लिए एडवांस बुकिंग मिल रही हैं। इसके साथ ही तीर्थयात्री समिति से मौसम और सड़कों की स्थिति का फीडबैक फोन के माध्यम से ले रहे हैं। बुधवार को 760 यात्रियों को बसों से चारधाम के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

10,389 पर पहुंचा पंजीकरण का आंकड़ा
यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड स्थित फोटोमीट्रिक रजिस्ट्रेशन केंद्र के प्रबंधक प्रेम अनंत ने बताया कि बुधवार को कुल 1556, हरिद्वार में 98, रेलवे स्टेशन हरिद्वार 05, दोबाटा में 250 और हीना में 104 यात्रियों ने पंजीकरण किया। अभी तक 10,389 यात्रियों का अनिवार्य रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है। वहीं, एआरटीओ डॉ. अनीता चमोला ने बताया कि हरिद्वार बाईपास मार्ग स्थित संभागीय परिवहन विभाग के कार्यालय से फिटनेस, कागज, इंश्योरेंश और चालकों के लाइसेंस आदि की जांच के बाद 184 वाहनों को ग्रीन कार्ड जारी किए गए। यात्रा के दौरान अब तक 600 वाहनों को ग्रीन कार्ड जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें