फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े के ढेर में भड़की आग

विज्ञापन
विज्ञापन
ढकरानी कोर्ट और साधना केंद्र आश्रम के पास कूड़े में लगी आग
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
ढकरानी स्थित कोर्ट और साधना केंद्र आश्रम के पास उस समय एक बड़ा हादसा होने से टल गया जब दोनों ही भवनों के पास कूड़े के ढेर में आग भड़क उठी। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सकी।
बुधवार दोपहर 12 बजे ढकरानी स्थित कोर्ट के पास कूड़े के ढेर में आग भड़क उठी। आग धीरे-धीरे पास स्थित खेतों की ओर बढ़ने लगी। इस बीच किसी ने घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड की टीम को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं साधना केंद्र आश्रम के पास भी कूड़े के ढेर में आग भड़क उठी। आग की लपटें इतनी विकराल थी कि दूर से ही नजर आने लगी। पूरा आसमान धुएं के गुब्बार से काला हो उठा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड को यहां आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें