फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को रोजगार मांगने के बजाय रोजगार देने की मानसिकता करनी होगी विकसित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर गढ़वाल विवि में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्रों को संबोधित करते हुए शौर्य डोभाल ने कहा कि युवाओं को रोजगार मांगने की बजाय रोजगार देने वाला बनने की मानसिकता बनानी होगी।
बुधवार को गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर स्थित एसीएल हॉल में छात्रों से सीधा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ‘21वीं शताब्दी में उत्तराखंड के परिप्रेक्ष्य में भारत का विकास’ विषय पर विचार व्यक्त किए गए। शौर्य डोभाल ने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए पहली बार मैदान व पर्वतीय क्षेत्रों के लिए अलग-अलग बजट की व्यवस्था की थी। शौर्य डोभाल ने कहा कि जल्द ही देश में पर्वतीय क्षेत्र के लिए अलग मंत्रालय की व्यवस्था शुरू होगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार मांगने के बजाय रोजगार देने वाला बनने की मानसिकता बनानी होगी। कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियायल ने बहुगुणा के आदर्शों पर चलने की बात कही। कार्यक्रम आयोजक डीएसडब्ल्यू प्रो. सुरेखा डंगवाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. किरण डंगवाल ने किया। कार्यक्रम में डीआईजी उपेंद्र प्रकाश बलोदी, कुलसचिव डा. एके झा, वित्त अधिकारी डा. पदमाकर मिश्र व एपीआरओ आशुतोष बहुगुणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पालिका प्रशासन ने भी हेमवती नंदन बहुगुणा की मूर्ति पर माल्यापर्ण किया। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने हेमवती नंदन बहुगुणा के पैत्रिक गांव बुघाणी में मूर्ति पर माल्यापर्ण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें