फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने लिया बदरीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा की तैयारियों का जायजा लेने बुधवार को डीएम आशीष जोशी अधिकारियों के साथ बदरीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने धाम में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। धाम में बीएसएनएल की थ्रीजी सेवा अभी तक शुरू न होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। डीएम ने कहा यदि तीर्थयात्रा शुरू होने तक सेवा बहाल नहीं हुई तो विभागीय अधिकारियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यात्रा तैयारियों का जायजा लेने डीएम पेयजल, स्वास्थ्य, नगर पंचायत और लोनिवि के अधिकारियों के साथ सुबह ग्यारह बजे बदरीनाथ धाम पहुंचे। डीएम ने बीकेटीसी के भवनों का निरीक्षण किया। उन्होंने बदरीनाथ मंदिर परिसर और मंदिर तक पहुंच मार्ग पर साफ-सफाई के विशेष ध्यान देने, जगह-जगह कूड़ेदान रखने के निर्देश दिए। कहा कि यात्रा व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसडीएम योगेंद्र सिंह के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें