फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन की बच्ची से उठा पिता का साया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गौचर। रुद्रप्रयाग से कर्णप्रयाग जा रही एक कार बदरीनाथ हाईवे पर आईटीबीपी के निकट भक्तरामपुरी में खाई में जा रही, जिसमें सेना का जवान घायल हो गया। जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सैनिक चार दिन पूर्व ही पिता बना था और मंगलवार को छुट्टी पर घर आया था।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर करीब पौने दो बजे रुद्रप्रयाग से कर्णप्रयाग की ओर जा रही एक कार आईटीबीपी कैंप के पास भक्तराम पुरी में दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने कार सवार आशीष उनियाल (28) पुत्र प्रकाश उनियाल निवासी सौंरा-शिवानंदी (रतूड़ा) रुद्रप्रयाग को घायलावस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौचर पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान जवान ने दम तोड़ दिया। चौकी प्रभारी आशीष रबियान ने बताया कि कार में एक ही व्यक्ति सवार था। मृतक आशीष 17 गढ़वाल राइफल का जवान था और वर्तमान में अरुणांचल प्रदेश में ड्यूटी पर तैनात था। चार दिन पहले ही आशीष की पत्नी ने एक बालिका को जन्म दिया था। इस पर आशीष मंगलवार को छुट्टी लेकर घर पहुंचा था, लेकिन बुधवार को सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। चौकी प्रभारी आशीष रबियान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी कर्णप्रयाग भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें