फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करछौं गांव में पहली बार पहुंची बस, उत्साहित हुए ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ। तपोवन-करछौं मोटर मार्ग पर बुधवार से वाहनों का विधिवत संचालन शुरू हो गया। करछौं गांव में पहली बार बस पहुंचने पर ग्रामीण खुशी से झूम उठे। उन्होंने वाहन चालक का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

करछौं गांव में 70 परिवार रहते हैं। सड़क न होने से अभी तक ग्रामीण गंतव्य तक जाने के लिए करीब चार किलोमीटर की पैदल दूरी नापते थे। वर्ष 2016 में सात किलोमीटर तपोवन-करछौं मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हुआ। डेढ़ साल बाद पीएमजीएसवाई ने सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। बुधवार को पहली बार तपोवन-करछौं गांव में बस पहुंची तो ग्रामीण खुशी से झूम उठे। वहीं पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता आशीष चौहान का कहना है कि 4.12 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण हुआ है। अब दूसरे फेज में सड़क पर डामरीकरण कार्य किया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान विक्रम सिंह, सुरेंद्र सिंह, मोहन सिंह, अमर सिंह, भरत सिंह और प्रदीप फरस्वाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें