कर्णप्रयाग। कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को सोनजड़ी के साथ गिरफ्तार किया। बाद में अदालत के आदेश पर उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने नगर के नौटी बैंड पर एक कार से प्रतिबंधित 52 किलो सोनजड़ी बरामद की। पुलिस ने कार को सीज करते हुए कार में सवार सोहन सिंह और शिव सिंह को गिरफ्तार किया और वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। एसएचओ संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक कल्पना पांडे को सौंपी गई है।