फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार के जनता मिलन कार्यक्रम में आई 103 शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थराली। ब्लाक सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में सीएम के ओएसडी उर्बादत्त भट्ट ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने सिंचाई नहर निर्माण में निमभन गुणवत्ता के कार्य का आरोप लगाया। वहीं स्वास्थ्य, सड़क, बिजली समेत 103 समस्याएं उठाईं। इनमें से 78 का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि अन्य के हल के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
ओएसडी उर्बादत्त भट्ट ने कहा कि सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत खुद थराली विधानसभा में समस्याओं और विकास योजनाओं की मॉनीटरिंग कर रहे हैं, जिससे यहां आम लोगों की समस्याएं आसानी से हल हो सकेंगी। कार्यक्रम में रूईसाण के मोहन सिंह ने थराली-घाट मार्ग का निर्माण पूरा करने, ग्वालदम की प्रधान मीनू टम्टा, रमेश चंद्र और जिला पंचायत सदस्य भावना रावत ने ग्वालदम-चिड़िंगा मल्ला मार्ग पर डामरीकरण, पिंडर घाटी में गुल हो रही बिजली समस्या से निजात दिलाने की मांग की। ग्वालदम के रणजीत सिंह ने सिंचाई विभाग की ओर से नहरों के निर्माण में निम्न गुणवत्ता का आरोप लगाया। भास्कर पांडे ने हरिनगर, लेटाल से कुराड़ पेयजल योजना की मांग की। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी ने की। इस दौरान बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह, ब्लाक प्रमुख राकेश जोशी, रिपुदमन सिंह रावत, गणेश शाह, दलबीर दानू, जिला पंचायत सदस्य मीना फर्स्वाण, भोपाल राम टम्टा और भवानीदत्त देवराड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओएसडी के बुलाने पर भी नहीं पहुंचे ईई
जनता मिलन कार्यक्रम में कई विभागों के अधिकारी नहीं पहुंचे। सिंचाई विभाग की समस्या पर जब विभाग के ईई से स्थिति जाननी चाही तो वह नहीं दिखे। इस पर ओएसडी उर्बादत्त ने ईई को फोन किया तो ईई ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी न होने की बात कही। ईई ने भी सूचना नहीं होने की बात कही। ओएसडी ने ईई को बैठक में आने को कहा लेकिन वह नहीं आए। उन्होंने एई को भेज दिया। यही नहीं लोनिवि के अधिकारियों को भी फोन पर कार्यक्रम में बुलाया गया। इस दौरान पूर्व विधायक और उपचुनावों में कांग्रेस के प्रत्याशी डा. जीतराम ने कहा कि जिस विधानसभा की समस्याओं के लिए सीएम मॉनीटरिंग कर रहे हैं वहीं अधिकारी बुलाने पर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में समस्याएं कैसे हल होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें