फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी वाहनों को यात्रा अवधि तक का ग्रीन कार्ड जारी हो

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश ।
विज्ञापन

संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने परिवहन आयुक्त से बाहरी प्रदेशों के वाहनों को यात्रियों की चारधाम यात्रा अवधि तक ही ग्रीन कार्ड जारी करने की मांग की है। मंगलवार को समिति के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल ने परिवहन आयुक्त को ज्ञापन प्रेषित किया। उन्होंने कहा कि पूर्व में हुई समिति की बैठक में आयुक्त के स्तर से बाहरी प्रदेश से चारधाम आने वाले वाहनों को यात्रियों की यात्रा अवधि के अनुसार ही ग्रीन कार्ड जारी करने को निर्देशित किया गया था। लेकिन स्थानीय संभागीय परिवहन कार्यालय की ओर से बाहरी प्रांतों के वाहनों को दो माह का ग्रीन कार्ड जारी किया गया है।
विज्ञापन

कहा कि यात्रियों को चारधाम यात्रा पर जाना है, जिसकी निर्धारित अवधि 10 दिन है। लिहाजा ऐसे वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड दस दिन के लिए ही जारी किया जाना चाहिए। बताया कि ऐसे वाहन कई बार हरिद्वार केंद्र से चारधाम यात्रा में संचालित होते रहे हैं। आरोप लगाया कि विभाग की ओर से चेक पोस्टों पर ऐसे वाहनों के दोबारा प्रवेश की जांच की व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे स्थानीय मोटर व्यवसायियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने परिवहन आयुक्त से बाहरी प्रदेशों के वाहनों को श्रद्धालुओं की चारधाम यात्रा अवधि के समान दिवस के ग्रीन कार्ड जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें