फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइफन टैंक व पुल का डिजायन तैयार न होने पर जताया आक्रोश-compat

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। प्रगतिशील जन मंच ने शुद्ध पेयजल योजना निर्माण आदि मुद्दों पर प्रदेश सरकार, पेयजल निगम और भाजपा पदाधिकारियों पर गलत बयानबाजी कर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। कहा कि गलत बयानबाजी करने के बजाय धरातल पर काम करें। एनआईटी के स्थायी परिसर निर्माण और क्षेत्र को शुद्ध पेजयल उपलब्ध करवाने की मांग के लिए प्रजम का धरना मंगलवार को 314वें दिन भी जारी रहा। बैठक में प्रजम कार्यकर्ताओं ने श्रीनगर, पौड़ी व श्रीकोट को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने वाली योजना का साइफन टैंक निर्माण न किए जाने और मोटर पुल की डिजायनिंग तैयार न होने पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। प्रजम के अध्यक्ष अनिल स्वामी ने इस देरी के लिए राज्य सरकार, पेजयल निगम देवप्रयाग, क्षेत्रीय विधायक सहित भाजपा पदाधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया। इस दौरान देवेंद्र राणा, जुल्फिकार हुसैन, जेपी पुरी, सदानंद पुरी, सीएम बहुगुणा, बुद्धिबल्लभ उनियाल, अमूल चंदोला, रतन सिंह पटवाल, रामेश्वरी, सरस्वती, गिन्नी देवी, विमला, सिद्धी देवी आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें