फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जीवित रखी स्व. बहुगुणा की सामुहिक भोज की परंपरा-compat

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। ग्राम पंचायत बुघाणी की युवा शक्ति और महिला शक्ति की ओर से स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की 99वीं जयंती पर आज बुधवार को उनके पैतृक गांव में सामूहिक भोज का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर ग्रामीण सुधीर बहुगुणा ने बताया कि एचएन बहुगुणा हर साल अपने गांव बुघाणी आकर सामूहिक भोज का आयोजन किया करते थे, जिसमें बुघाणी सहित आसपास गांवों के लोग बड़ी संख्या में जुटते थे। ग्रामीण युवा शक्ति और महिला शक्ति ने इस परंपरा को आज भी जीवित रखा है। इसी परंपरा के तहत स्व. बहुगुणा के जन्मदिन पर आज 25 अप्रैल को सामूहिक भोज का आयोजन किया जा रहा है। सुधीर ने बताया कि इसके साथ ही प्रवासियों को गांव आने और उनकी नई पीढ़ी को गांव से जोड़ने के लिए गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 15 जून से तीन दिवसीय सामूहिक देवी पूजन का कार्यक्रम रखा गया है। देव कार्य के लिए बाहर से आने वाले श्रद्धालु और प्रवासियों के लिए रहने व भोजन की व्यवस्था जुटाने के लिए तैयारियां की जा रही है। इस मौके पर कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे गिरीश बहुगुणा, प्रमोद उनियाल, जितेंद्र डंगवाल, विकास, नवल उनियाल, प्रकाश, रवि राणा, शकुंतला देवी, सुशीला देवी, रमा देवी आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें