फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन लगदी मेरी भाना स्याली बचना...

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर के दो दिवसीय छात्र संघ समारोह में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। महाविद्यालय प्रांगण में कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, हिंदी, पंजाबी गीतों की प्रस्तुतियां दीं। छात्राओं ने कन लगदी मेरी भाना स्याली बचना..., ये मोह-मोह के धागे..., भैरव जागर, डांडा चली चकोरा, फिर बौड़ी ऐगी बग्याल, रे मासी को फूल, के मेना फूललु फूलों कविलास..., मैं बोल पड़ा बेचारा..., मेरी मां..., हे भारत भूमि तुझे सलाम... हिमवंत देश होला त्रियुगीनारेण, देवतों मां देव ठुला त्रियुगीनारेण... जैसे गीतों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत ने किया। प्राचार्य डा. केएल मालगुड़ी ने कहा कि नेट के सर्वे के बाद गोपेश्वर महाविद्यालय को ए ग्रेड मिला है। उन्होंने छात्रों से महाविद्यालय को राजनीति का अखाड़ा न बनाने का आह्वान किया। छात्र संघ प्रभारी जगमोहन सिंह नेगी ने छात्र संघ गठन और उनके कार्यों के बारे में बताया। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि रघुवीर सिंह नेगी, छात्र संघ अध्यक्ष सुधीर सिंह, पूर्व अध्यक्ष मनमोहन चतुरा, लोकेंद्र रावत, पुष्पा नेगी, ऊषा रावत, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी, जिलाध्यक्ष संदीप नेगी, छात्र महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप जोशी और हिमांशु कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें