गैरसैंण। स्थायी राजधानी गैरसैंण की मांग को लेकर रामलीला मैदान में धरना 140वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, कमला पंवार, काशी देवी आदि ने धरगैड़ गांव में जनसंपर्क कर लोगों से आंदोलन में सक्रिय भूमिका अदा करने का आह्वान किया। धारगैड़ की महिला मंगल दल अध्यक्ष विमला देवी ने आंदोलन को पूर्ण सहमति दी। धरना देने वालों में नंदन सिंह नेगी ,लक्ष्मण पंवार, वैशाली देवी, महेशी देवी, धूमा देवी, राम प्रसाद उप्रेती दान सिंह और कृष्णा नेगी आदि थे।