फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएसडी ने सुनीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के ओएसडी उर्बादत्त भट्ट सोमवार को कर्णप्रयाग पहुंचे और कार्यकर्ताओं से जनसमस्याएं सुनीं। कार्यकर्ताओं ने पेयजल संकट, बिजली सहित राशन की समस्याएं रखीं। भट्ट ने कार्यकर्ताओं से प्रदेश सरकार की योजनाओं के प्रचार की बात कही।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में आयोजित बैठक में ओएसडी उर्बादत्त भट्ट ने कहा कि सरकार ने देवाल के घेस में मटर की खेती को बढ़ावा देने के साथ ही डिजीटल ग्राम पंचायत को बनाया है। यही नहीं गैरसैंण के हरगढ़ को सेंटर फॉर एक्सीलेंस के तौर पर विकसित करने की बात सीएम ने कही है। कहा कि संवाद कार्यक्रम में युवाओं के लिए विशेष प्रयास सरकार करने जा रही है। भट्ट ने संगठन को एकजुट होकर काम करने की सलाह दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गैरसैंण में पेयजल संकट, अनियमित बिजली आपूर्ति के साथ ही गांवों में राशन नहीं मिलने की शिकायत की। बैठक में जिला मीडिया प्रभारी रमेश मैखुरी, युवा नेता गणेश शाह, मंडल अध्यक्ष महिपाल सिंह नेगी, नगर अध्यक्ष अनुज डिमरी, जिला महामंत्री पंकज डिमरी, महिला मोर्चा की दमयंती रतूड़ी, जिला कोषाध्यक्ष समीर मिश्रा और सभासद राजेश जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें