फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटीसी में अतिक्रमण पर भड़के कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

चारधाम यात्रा के मद्देनजर गढ़वाल कमिश्नर ने रविवार को यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आयुक्त ने कंपाउंड में पसरे अतिक्रमण और अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। उन्होंने पीने के पानी, बीटीसी परिसर में वाई-फाई की सुविधा और बसों में खामियों पर अधिकारियों को फटकार लगाई। संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कैंपस से अतिक्रमण को भी शीघ्र हटाने के लिए कहा। रविवार दोपहर में गढ़वाल आयुक्त दिलीप जावेलकर ऋषिकेश में चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। उन्होंने यात्रा ट्रांजिट कंपाउंड का निरीक्षण किया। कंपाउंड में जगह-जगह लगे खोखों को देखकर उनका पारा चढ़ गया। कमिश्नर ने प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों को कैंपस से खोखों को हटाने के निर्देश दिए।
उन्होंने तीर्थयात्रियों के पंजीकरण के कंपाउंड में स्थापित फोटोमीट्रिक पंजीकरण केंद्र की स्थिति का जायजा भी लिया। निगम अधिकारियों को रजिट्रेशन काउंटर के पास यात्रियों के लिए पंखे लगाने को कहा। ऊर्जा निगम, परिवहन, जल संस्थान, नगर निगम, पर्यटन और पुलिस आदि विभागीय अधिकारियों को चारधाम यात्रा के दौरान व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण में अपर आयुक्त हरक सिंह रावत, एसडीएम हर गिरि, सीओ वीरेंद्र सिंह रावत, आरटीओ सुधांशु गर्ग, एआरटीओ डा. अनीता चमोला, प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी, जलकल अभियंता एवीएस रावत, एके श्रीवास्तव, वाईएस कोहली, शक्ति प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


इनसेट
साहब गरीब आदमी हूं.....
गढ़वाल आयुक्त के आने से पहले अपर आयुक्त हरक सिंह ने बीटीसी परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान वह बीटीसी परिसर में अवैध रूप से लगे खोखे को देखकर भड़क उठे। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को सामान जब्त करने के लिए कहा। इतना सुनते ही खोखा संचालक हाथ जोड़कर कहना लगा, साहब गरीब हूं। सामान हटा देता हूं। इसके बाद उसे हिदायत देकर जल्द सामान हटाने के लिए कहा गया।

बसों में वोमेटिंग बॉक्स लगाएं
गढ़वाल आयुक्त दिलीप जावेलकर ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर वाहनों में वोमेटिंग बैग्स रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा चारधाम यात्रा में जाने वाली प्रत्येक बस में वोमेटिंग बैग्स होने चाहिए। इसके लिए विभाग को जल्द चार हजार वोमेटिंग बैग्स दिए जाएंगे।

पानी और इमरजेंसी नंबर कहां है
गढ़वाल आयुक्त ने परिवहन विभाग को चारधाम यात्रा में जाने वाले वाहनों में पानी के टेंकर रखवाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रत्येक वाहनों में इमरजेंसी नंबर लिखने के निर्देंश भी दिए हैं।

वाईफाई की सुविधा क्यों नहीं दे रहे हो
गढ़वाल आयुक्त ने नगर निगम अधिकारियों से पूछा कि बीटीसी परिसर में वाहनों से पार्किंग का कितना पैसा आ जाता है। अधिकारियों ने जवाब दिया, साहब साल भर में करीब 42 लाख रुपये आ जाता है। उन्होंने कहा तो यात्रियों को वाई-फाई की सुविधा क्यों नहीं देते हो। पहाड़ों में वाई-फाई पहुंच चुका है। हफ्ते भर में वाईफाई की सुविधा दें।

क्या ये पानी पीने लायक है...
गढ़वाल कमिश्नर ने बीटीसी परिसर में लगे प्याऊ के नलों को खोलते हुए कहा क्या यह पानी पीने लायक है। अधिकारियों ने झट से कहा, जी साहब। इसके बाद उन्होंने कहा कहां लिखा है कि यह पानी पीने लायक है। उन्होंने नगर निगम और जल संस्थान अधिकारियों को समय-समय पर पानी की गुणवत्ता जांचने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्याऊ की दीवार पर यह पानी पीने लायक है का बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मुुझे क्या पता कौन-सी बस कहां जाएगी..
गढ़वाल आयुक्त ने परिवहन अधिकारियों को पूछा कौन-सी बस कहां जाएगी। इसकी जानकारी यात्री को कैसे पता चलेगी। उन्होंने बस अड्डे में स्टेट वाइस वाहनों की बुकिंग के काउंटर लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें