फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुहिक प्रयासों से भारत बनेगा विश्वगुरु

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से पुलिस मैदान में भव्य बदरीश स्वयं सेवक समागम का आयोजन किया गया। समागम का शुभारंभ ध्वज प्रणाम के साथ हुआ। इसके बाद राष्ट्र गीत वंदेमातरम गाया गया। मुख्य वक्ता प्रांत प्रचारक युद्धवीर ने कहा कि स्वयं सेवक संघ राष्ट्र निर्माण में जुटा है। सभी समुदायों के सामूहिक प्रयास से ही भारत विश्व गुरु होने का गौरव हासिल करेगा। समागम में जिले के करीब 1200 स्वयं सेवकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

पूर्व मुख्य वन संरक्षक आरबीएस रावत ने कहा कि आरएसएस देश को मजबूती देने का कार्य कर रहा है। समागम के बाद नगर में स्वयं सेवकों ने बैंड धुनों के साथ 1200 स्वयं सेवकों ने पथ संचलन किया। समागम के बाद सहभोज का आयोजन किया गया। भोज के लिए नगर के विभिन्न समुदायों के एक हजार स्वयं सेवकों ने रोटी और अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। विभाग प्रचारक बृजमोहन का कहना है कि सहभोज का मुख्य उद्देश्य सामाजिक सहभागिता और समरसता का विकास करना है। इस मौके पर जिला विभाग संचालक राजेंद्र पंत, संघ संचालक राजेंद्र भंडारी, नगर संघ चालक जयंती जोशी, जिला प्रचारक बृजमोहन, बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट, गुरुद्वारा कमेटी के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह, देवचंद्र सिंह, अरविंद, कालिका प्रसाद, कर्नल डीएस बर्तवाल और कर्नल डीएस झिंक्वाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें