गोपेश्वर। पृथ्वी दिवस पर जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने जन जागरूकता रैली निकालकर पर्यावरण का संदेश दिया। इस दौरान चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
गोपेश्वर में उत्तराखंड पब्लिक स्कूल और बाल भवन की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य अरुणा रावत, विमला बिष्ट, रेखा रावत, रजनी खत्री, शांति रौतेला, सरला पुरोहित, कविता सती, विनोद कुमार, अनीता असवाल, रश्मि राणा आदि मौजूद थे।
जीआईसी गोदली में छात्र-छात्राओं की चित्रकला प्रतियोगिता हुई पौधरोपण किया गया। चित्रकला के सीनियर वर्ग में जमुना ने प्रथम, पंकज ने द्वितीय और ऋतु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में प्रिया ने प्रथम, साक्षी ने द्वितीय और प्रियांशु ने तृतीय स्थान पाया। इस मौके पर प्रधानाचार्य वीएस प्रजापति, धन सिंह घरिया, आरसी सैलानी, प्रदीप बिष्ट, आरसी रड़वाल, मनवर सिंह, नवीन सिंह, शकुंतला आदि ने विचार रखे। छात्र-छात्राओं ने प्रतीकात्मक पृथ्वी भी बनाई। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर जगमोहन चोपता, ज्ञानेंद्र खंतवाल, धन सिंह और विजय वशिष्ठ आदि मौजूद थे।
पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
कर्णप्रयाग। पृथ्वी दिवस पर एसएफआई की ओर से आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण को संरक्षित करने का संकल्प लिया। स्टूडेंट फेडरेशन के जिलाध्यक्ष कमलेश नेगी की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सहित अन्य स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने कविता, भाषण, नुक्कड़ नाटकों से ग्लोबल वार्मिंग को समाप्त करने का आह्वान किया। इस दौरान सर्वसम्मति से एसएफआई के छात्र-छात्राओं की विभिन्न स्कूलों की यूनिटों का गठन किया गया। राजकीय महाविद्यालय कर्णप्रयाग के अशोक कुमार को अध्यक्ष, यशवीर सिंह उपाध्यक्ष, कपिल रावत सचिव, अरन्न सिंह सह सचिव और मीना नेगी तथा आदर्श विद्या मंदिर कर्णप्रयाग के गौरव कुमार संयोजक, मानष सेमवाल, तुषार रस्तोगी, आयुषी खंडूड़ी को सह संयोजक मनोनीत किया गया। इस मौके पर संगठन के जिला सचिव आशुतोष नेगी, हिमांशु, अंशुल, परमिंदर, कृष्णा और शिवम पुुरोहित आदि मौजूद थे।
हिमालयन मैराथन में दौड़े अधिकारी व कर्मचारी
जोशीमठ। पृथ्वी दिवस पर जोशीमठ में एनटीपीसी की ओर से 11 किलोमीटर हिमालयन मैराथन का आयोजन किया गया। एनटीपीसी टाउनशिप से परसारी गांव तक 11 किलोमीटर लंबी मैराथन हुई। मैराथन में एनटीपीसी, आईटीबीपी, सीमा सड़क संगठन और टीएचडीसी के अधिकारी, कर्मचारियों के साथ ही स्थानीय लोगों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मैराथन का शुभारंभ तपोवन-विष्णुगाड़ हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के समूह महाप्रबंधक आरसी सेनन ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि हिमालय के संरक्षण व स्वच्छता में प्रत्येक व्यक्ति का योगदान होना चाहिए। इस मौके पर एसडीएम योगेंद्र सिंह, बीआरओ के कमांडर एसएस मक्कर, आईटीबीपी के कमांडेंट विक्रांत थपलियाल, गढ़वाल स्काउट के लेफ्टिनेंट कुलदीप, वरुण आदि मौजूद थे।