फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने समाप्त किया आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
विज्ञापन

मिसरास पट्टी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज को सुगम में दिखाए जाने के विरोध में ग्रामीणों का खंड विकास कार्यालय में धरना प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा। मौके पर पहुंचे विधायक सहदेव पुंडीर और एसडीएम जितेंद्र कुमार के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख रंजीता तोमर ने भी धरना स्थल पर पहुंच ग्रामीणों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया। ग्रामीणों ने कहा कि स्कूलों के कोटीकरण में विभागीय स्तर पर अनियमितता बरती गई। जिसके चलते मिसरास पट्टी स्थित दो स्कूलों को जहां दुर्गम में दिखाया गया है। वहीं इंटर कॉलेज को सुगम में दर्शाया गया है। कहा स्कूल को सुगम में दर्शाने के बाद कोई भी शिक्षक यहां ड्यूटी करना पसंद नहीं करेगा। गांव में न तो सड़क है और न ही अन्य सुख सुविधाएं। ऐसे में विद्यालय को सुुगम की सूची में डालना विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। धरना देने वालों में जिला पंचायत सदस्य रमेश सिंह, यशपाल नेगी, पूर्व प्रधान गुलाब सिंह, गजेंद्र सिंह पंवार, राकेश पुंडीर, अजय पंवार, बलवंत सिंह, सूरत सिंह, दारा सिंह, धनीराम, वीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, आशीष, प्रेम सिंह, रोशन, राजेंद्र, संजय, सुनीता देवी, मीना ंदेवी, सूरत सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें