फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के लिए प्रभावितों ने फूंका परियोजना प्रबंधन का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। रोजगार एवं अन्य भुगतान की मांगों के लिए श्रीनगर जल विद्युत परियोजना प्रभावितों ने परियोजना संचालन कंपनी के एमडी व सीओ का पुतला फूंका। परियोजना प्रभावित ग्राम पंचायत स्वीत, मंदोली व सेम के प्रभावितों ने कहा कि प्रभावित मांगों के लिए 26 दिनों से आंदोलित हैं लेकिन कंपनी प्रशासन मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। प्रभावितों ने मांगों पर शीघ्र कार्रवाई न किए जाने पर 23 अप्रैल से क्रमिक अनशन की चेतावनी दी। इस मौके पर कनिष्ठ प्रमुख वीरेंद्र लाल, पूर्व प्रधान लक्ष्मी देवी, बलवीर सिंह रावत, श्याम सिंह, गुंगा सिंह, विशंबर सिंह, आशीष रावत, भीम सिंह, अवतार सिंह, त्रिलोक सिंह, सोबती देवी, अनिता, रेखा, बीना, पुष्पा व विजया देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें