फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से गुल हुई 100 से अधिक गांवों की बती

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/त्यूनी।
विज्ञापन

देर रात चली तेज आंधी की वजह से जौनसार बावर के 100 से अधिक गांवों की बत्ती गुल हो गई। लोगों को अंधेरे में रात काटनी पड़ी। रोजमर्रा के काम निपटाने में भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तहसील, ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा केंद्र, पोस्ट ऑफिस, उपकोषागार में भी कामकाज पूरी तरह से प्रभावित रहे। देर शाम तक यूपीसीएल कर्मी बिजली आपूर्ति को बहाल करने के काम में जुटे रहे। बीते बृहस्पतिवार की शाम को चले तेज आंधी-तूफान के बीच सठंगधार, सावड़ा, भरम समेत कई जगहों पर बिजली की लाइन पर पेड़ का तना टूट कर जा गिरा। जिससे त्यूनी और सावड़ा सब स्टेशन से जुड़े हनोल, त्यूनी, भंद्रोली, सावड़ा, कथियान, डेरसा, प्यूनल, अणु, कुल्हा, भ्यूलाड़ा, दारागाड़, चिल्हाड़, अलसी, बाणाधार, पेनुवा, डिमिच, सैंज, बृनाड़, बास्तिल समेत 100 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। स्थानीय निवासी विजयपाल सिंह, गोविंद राम, प्रदीप आदि का कहना है कि कई जगहों पर बिजली लाइनें जंगल से होकर गुजर रही है। लंबे समय से विभाग ने लाइन के आसपास पेड़ों की लॉपिंग नहीं कराई है। ऐसे में अक्सर पेड़ का तना टूट कर लाइनों पर जा गिर जाते है। जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। यूपीसीएल के एसडीओ अशोक कुमार ने बताया कि लाइनों को ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

स्कूल की छत उड़ी
साहिया। देर रात क्षेत्र में चले तेज आंधी के बीच कोटी कॉलोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल की छत उड़ गई। जिससे शुक्रवार को छात्रों का पठन-पाठन पूरी तरह से प्रभावित रहा। वहीं स्कूल की बिजली आपूर्ति भी चरमरा गई है। विद्यालय के प्रधानाचार्य दलीप सिंह ने प्रशासन से सहायता की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि छत न होने से छात्रों को खुले आसमान के नीचे पढ़ाई को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तना गिरने से यातायात बाधित
कालसी। दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालसी स्थित काली माता मंदिर के पास शुक्रवार दोपहर में आंधी से एक पेड़ का तना टूट कर एक यूटिलिटी के पास जा गिरा। इस दौरान कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा। लोगों ने तने को सड़क किनारे कर यातायात सुचारु किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें