फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी सिन्हा क्रिकेट टूर्नामेंट आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

राजावाला रोड स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल में शनिवार से 13वीं एसपी सिन्हा अंडर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। एसआईएस सुरक्षा एजेंसी के सहयोग से आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की 32 टीमें प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ शिक्षा एवं खेल मंत्री अरविंद पांडेय करेंगे। प्रतियोगिता के संयोजक मुुकेश जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान कुल 56 मैच खेले जाएंगे। सभी मैच 20-20 ओवरों के होंगे। विजेता टीम को एक लाख रुपये और उप विजेता टीम को 51 हजार रुपये की नकद राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। तृतीय स्थान वाले टीम को 25,000 रुपये और चौथे स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 10 हजार रुपये की धनराशि से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में छह अंपायरों का पैनल शामिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें