फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमार्थ निकेतन पहुंचें केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,मुनिकीरेती ।
विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने परमार्थ निकेतन पहुंचकर आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि से भेंट की व आशीर्वाद लिया। उन्होंने आश्रम की सांध्यकालीन गंगा आरती में भी हिस्सा लिया। शुक्रवार को परमार्थ निकेतन पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्वनी कुमार चौबे ने परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि से सामाजिक एवं पर्यावरण संबंधी मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता से ही स्वास्थ्य के बारे में लोगों की जागरूकता बढ़ाने व दवाओं और सुइयों पर लोगों की निर्भरता को कम करने पर अधिक जोर दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वच्छ व स्वस्थ भारत के मिशन को प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर स्वामी चिदानंद मुनि ने कहा कि उत्तराखंड के पर्यटन विकास के लिए उचित स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता जरूरी हैं। युवाओं में बढ़ती नशावृत्ति की रोकथाम और उन्हें योग और ध्यान के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए, जिससे उनका चिंतन सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और स्वच्छ पर्यावरण से ही स्वस्थ समाज का निर्माण हो सकता है। स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए योग को आत्मसात करना जरुरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें