फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परियोजना निर्माण कार्य के दौरान पहाड़ी से गिरकर मजूदर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। अलकनंदा पर निर्माणाधीन विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टीबीएम (टनल बोरिंग मशीन) साइट पर कार्य के दौरान पहाड़ी से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर की मौत का कारण परियोजना साइट सुरक्षा इंतजामों की कमी बताई जा रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दोपहर करीब एक बजे पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के टीबीएम साइड कुछ मजदूर पहाड़ी पर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक मजदूर वेदप्रकाश (59) पुत्र नत्थू राम निवासी बिजनौर, उत्तर प्रदेश पहाड़ी से जमीन पर आ गिरा। लहूलुहान मजदूर को आसपास काम कर रहे हिंदुस्तान कंपनी के अधिकारियों और मजदूरों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि परियोजना कार्य में लगे मजदूरों की सुरक्षा को लेकर कंपनी प्रबंधन की ओर से कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। चमोली के थानाध्यक्ष दीपक रावत ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें