फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहिया नेवी के प्रधान को मिलेगा पंचायत सशक्तिकरण पुरुस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

साहिया।
ग्राम पंचायत को सशक्त बनाने के लिए 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साहिया नेवी के ग्राम प्रधान मोहन शर्मा को पं. दीनदयाल उपाध्याय पंचायती राज सशक्तीकरण पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। उन्हें जबलपुर (मध्य प्रदेश) में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने गांव में मनरेगा और राज्य वित्त के तहत चालू योजनाओं को सही ढंग से लागू करने में अहम भूमिका निभाई। इसके साथ ही गांव में स्वच्छ भारत अभियान के तहत भी उन्होंने कई कार्य कराए हैं। जिसके लिए उनका चयन इस पुरस्कार के लिए किया गया है। प्रधान के चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर है। पंचायती राज विभाग के संयुक्त निदेशक डीपी देवराडी ने बताया कि पुरस्कार के लिए कई ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। जिसमें से साहिया नेवी के ग्राम प्रधान का चयन इस पुरस्कार के लिए किया गया है। पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद ग्राम पंचायत को प्रत्येक वर्ष प्रति वर्ष पांच लाख रुपये से अधिक की धनराशि विकास कार्यों के लिए मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें