फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल लाइन योजना से प्रभावित सिवाई गांव के ग्रामीणों ने मुआवजे की धनराशि बढाने की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। रेलवे लाइन योजना से प्रभावित सिवाई गांव के ग्रामीणों ने सरकार से अधिग्रहीत नाप भूमि का मुआवजा 15 लाख रुपये प्रति नाली देने की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी पवन पुरोहित, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, मदन सिंह रावत और मातबर सिंह का कहना है कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन निर्माण में सिवाई गांव की 1350 नाली भूमि अधिगृहीत की गई है। इससे ग्रामीणों के सामने अब रहने की दिक्कत हो गई है। ऐसे में सरकार द्वारा अब ग्रामीणों को प्रति नाली 40 हजार के हिसाब से मुआवजा दिया जाना चाहिए। वहीं डीएम आशीष जोशी का कहना है कि रेलवे योजना के लिए निर्धारित कार्य योजना के हिसाब से मुआवजे की प्रक्रिया जारी है। सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के हिसाब से मुआवजे का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें