पोखरी। पैणी गांव में विद्युत लाइन में हुए शॉट सर्किट से एक मकान में आग लगने से घर में रखा लाखों का सामान जल गया। पैणी गांव नारायण सिंह कंडारी के घर में मंगलवार देर शाम अचानक विद्युत लाइन में शॉट सर्किट होने से आग लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में नारायण सिंह के घर में रखा लाखों का सामान जल गया।