फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि एलटीसी घोटाला-compat

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विश्वविद्यालय एलटीसी घोटाले के मामले में गढ़वाल विवि प्रशासन पुलिस का सहयोग नहीं कर रहा है। पुलिस ने करीब एक सप्ताह पूर्व विवि से एलटीसी का लाभ लेने वाले शिक्षकों और अधिकारियों के मूल पते की जानकारी मांगी थी, लेकिन विवि प्रशासन ने अभी तक पुलिस को यह जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि एलटीसी घोटाला मामले में विवि प्रशासन का सहयोग नहीं मिलने से पुलिस जांच प्रभावित हो रही है। जांच अधिकारी एसओ थाना सतपुली जितेंद्र चौहान ने का कहना है कि उन्होंने 16 अप्रैल को विवि मुख्यालय पहुंच कर एलटीसी का लाभ लेने वाले समस्त शिक्षकों व अधिकारियों के मूल पते की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए विवि प्रशासन से अनुरोध किया था। इस संबंध में विवि प्रशासन को पत्र भी रिसीव कराया गया था, लेकिन अभी तक विवि प्रशासन की ओर से इन शिक्षकों और अधिकारियों के मूल पते की जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। यहां बता दें कि कुछ आरोपी शिक्षक व अधिकारी विवि से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उनसे पूछताछ के लिए पुलिस को उनके मूल पते की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें