फोटब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
बार एसोसिएशन की ओर से ऋषिकेश न्यायालय से चार न्यायाधीशों के स्थानांतरण पर उन्हें विदाई दी गई। इस दौरान न्यायधीशों ने बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के कार्यों को सराहा। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को न्याय दिलाने में सहायता करने के लिए कहा। सोमवार को तहसील परिसर के समीप विधि भवन में आयोजित विदाई कार्यक्रम में न्यायाधीशों को सम्मानित किया गया। इस दौरान बार की ओर से अपर जिला न्यायाधीश एसएमडी दानिश, परिवार न्यायाधीश अरविंद नाथ त्रिपाठी, न्यायिक मजिस्ट्रेट इंदु शर्मा और सिविल जज ममता पंत के अन्य जिले में स्थानांतरण व पदोन्नति पर उन्हें विदाई दी।
अपर जिला न्यायाधीश एसएमडी दानिश ने ऋषिकेश के वकीलों की हौंसलाफजाई करते हुए उनसे गरीब पृष्ठभूमि के वादियों को न्याय दिलाने का प्रयास करने को कहा। मौके पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट उदय प्रताप सिंह, सिविल जज रश्मि गोयल, बार अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सजवाण, उपाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार शर्मा, सचिव अजय ठाकुर, भूपेंद्र कुकरेती, राजेश साहनी, विशाल अग्रवाल, पीडी त्यागी, डीएन गर्ग, चौधरी ओमकार सिंह, मुकेश शर्मा, राकेश मियां, संदीप पयाल, मनोज पंवार, अतुल यादव, अजय कथूरिया, अजय वर्मा, सुभाष भट्ट, राजेश अग्रवाल आदि अधिवक्ता मौजूद थे।