श्रीनगर। सरस्वती विद्या मंदिर श्रीकोट में बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया। सीनियर वर्ग में अनुष्का बहुगुणा व जूनियर वर्ग में वंदना भारती प्रथम स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य लोकेंद्र अंथवाल ने बताया कि क्विज प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में अनुष्का बहुगुणा प्रथम, नवनीत नेगी द्वितीय व सौम्या फोंदणी तृतीय स्थान पर रहे। जबकि जूनियर वर्ग में वंदना भारती, संस्कृति भट्ट व अभिलाषा मौर्य क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।