फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में कूड़ा डाला तो लगेगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ब्लाक के स्वर्का ग्राम पंचायत में आयोजित महिला मंगल दल की बैठक में महिलाओं ने सफाई व्यवस्था पर जोर दिया और खुले में कूड़ा डालने पर जुर्माने लगाने की बात कही। जुर्माना पचास से सौ रुपये तक लगेगा। इस दौरान महिला मंगल दल का पुनर्गठन करते हुए ममता असवाल को अध्यक्ष बनाया गया। साथ ही हर माह के अंतिम रविवार को गांवों में बैठक कर विभिन्न गतिविधियां संचालित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत में आयोजित बैठक में पिछली कार्यकारिणी की ओर से तीन सालों में किए गए कार्यों का विवरण रखते हुए अध्यक्ष प्रेमा मैखुरी ने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया। इसके बाद हुए चुनावों में बसंती देवी को सचिव, गुड्डी और मीना को उपाध्यक्ष और रेखा मैखुरी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। नर्वदा देवी, सतेश्वरी देवी, सरला देवी, विमला देवी, जसमति और प्रेमा देवी को संरक्षक मंडल में रखा गया। बैठक में दिगंबरी देवी, जयंती देवी, शाकंबरी देवी, आशा देवी, रंजना देवी को सदस्य कार्यकारिणी के लिए मनोनीत किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने गांव के पैदल मार्गों पर सफाई अभियान भी चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें