फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिस्सू पर्व: जौनसार बावर में मेलों की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/त्यूनी/साहिया।
विज्ञापन

बिस्सू पर्व के दूसरे दिन जौनसार बावर इलाके में मेलों की धूम रही। लोगों ने ईष्ट देवताओं के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मेलों में ढोल दमाऊ की थाप पर महिलाओं ने सामूहिक नृत्य किया। वहीं, लोगों ने घरों में विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाए। शाम को पंचायती परिसरों में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
त्यूनी तहसील के मानल में 24 साल बाद बिस्सू महोत्सव का आयोजन किया गया। बाणाधार खत के छह गांवों शिलावड़ा, चिल्हाड़, बंद्रोली, चांजोई, डिमीच, बाणाधार के हजारों लोगों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने मेले को शुभारंभ किया। इसकेे बाद उन्होंने देवता के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने लोगों को बिस्सू पर्व की बधाई दी। खत स्याना कुंवर सिंह की अगुवाई में एक बजे बिस्सू मानल में पहुंचा। यहां शिरगुड़ देवता के दर्शन कर लोगों ने सुख समृद्धि की कामना की। ढोल दमाऊ की थाप पर महिलाओं ने नृत्य किया। इसके बाद क्षेत्र से आए लोगों ने ठोहड़ा तीरंदाजी खेला। बाहर से आए लोगों की स्थानीय लोगों ने विभिन्न व्यंजनों से मेहमान नवाजी की। थानाध्यक्ष त्यूनी पंकज देवरानी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। इस मौके पर पातीराम, दीप, मनोज, तिलकराम, पीयूष जयदत्त, बिजल्वाण, परशराम, संजय जोशी, जगत सिंह, फतेह सिंह , राजवीर राणा, चतर सिंह रावत, जयपाल सिंह, विशंभर दत्त, मक्कू और बलबीर सिंह चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

पानी की व्यवस्था न होने से परेशानी
मानल में बिस्सू महोत्सव में चिलचिलाती गर्मी के बावजूद पानी की व्यवस्था न होने के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
महिलाएं और बच्चे भी पानी के बिना प्यास से परेशान रहे।

महिलाओं ने घर जाकर दी बधाई
साहिया(ब्यूरो)। जौनसार बावर जनजातीय क्षेत्र में बिस्सू पर्व के दूसरे दिन अलसी, सकनी, कनबुआ, सुरेऊ, भंजरा, उभरेऊ, देऊ, पंजिया, बनसार, पानुवा, डामटा, माख्टी, डिमोऊ, लोरली, अस्टाड, दिलोऊ, सेंज, अटगांव सहित कई गांवों में बिस्सू पर्व की धूम रही। देव पूजा के बाद गांव की महिलाओं ने एक दूसरे के घर जाकर बिस्सू पर्व की बधाई दी।
विज्ञापन


नागथात में कईलू देवता के किए दर्शन
नागथात। क्षेत्र में बिस्सू पर्व के दूसरे दिन रविवार को लोगों ने कईलू देवता मंदिर में माथा टेक कर सुख-शांति की कामना की। क्वासा, रखटाड, क्यारी, मैसासा, कांडोई गांव के लोगों ने जौनसारी वेशभूषा में कईलू देवता मंदिर प्रांगण में ढोल बाजे के साथ नृत्य किया। खत कोरू, लखवाड, बहलाड में भी पर्व को धूमधाम से मनाया। उधर, खत फरटाड में लखस्यार, धिरोई, खाड़ी, लोहारना, मुंशी, लोहारी, लुहन, सिगोटा, खैनोटा, थातकालोनी गांवों के लोगों ने पिपाया कईलू देवता के पास ढोल दमाऊ की थाप पर हारुल, तांदी गीत गाकर नृत्य किया। साथ में जंगू बाजू के साथ कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। उधर, जातरा पर्व पर शाम लोग महासू देवता मंदिर लखस्यार थान से देवता के पद चिन्ह निशान, छड़ी, चांदी के ढोल पिपाया में कईलू देवता मंदिर में ढाल भेंट करने गए। जिसमें खत फरटाड के लोगों ने नंगे पांव पद यात्रा की। कईलू देवता प्रांगण में देर तक महासू देवता के पद चिन्हों को दर्शन के लिए रखा गया। उसके बाद वापस पद चिन्हों को महासू देवता मंदिर लखस्यार ले गए। इस अवसर पर वजीर राजेंद्र सिंह तोमर, प्रधान भरत सिंह, कांतिराम, सुरेंद्र सिंह, श्याम सिंह, सुनील, राकेश, तारादत्त, केशर सिंह, गुमान सिंह तोमर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें