जोशीमठ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई की रविवार को यहां संपन्न बैठक में छात्रों की समस्याओं पर चर्चा की गई और समस्याओं के निराकरण के लिए कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई।
जिला संयोजक अमित मिश्रा ने संगठन के पदाधिकारियों से नये छात्रों को संगठन से जोड़ने की आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन छात्र हित के लिए आंदोलन करने को भी तैयार है। परिषद के प्रदेश सहमंत्री सुधीर राणा की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में नगर संगठन मंत्री प्रवीन असवाल, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अंशुल भुजवांण, उर्मिला बिष्ट, प्रवीण भिलंगवाल, लक्ष्मी बिष्ट, शशिकला, जयदीप भट्ट और विकलेश कुमार आदि मौजूद थे। ब्यूरो