फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांक और पिनांऊ गांवों में अज्ञात बीमारी से दर्जनों बकरियों की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। ब्लाक के बांक और पिनांऊ गांवों में अज्ञात बीमारी से पशुपालकों की दर्जनों बकरियां मर गई हैं। ग्रामीणों ने डीएम से बीमारी की रोकथाम के लिए गांव में डाक्टर भेजने की मांग की है। बांक गांव के इंद्र सिंह राणा ने बताया कि ब्लॉक के बांक, पिनांऊ, हिमनी आदि गांवों के ग्रामीणों का भेड़-बकरी पालन मुख्य व्यवसाय है, लेकिन विगत एक सप्ताह से बांक, पिनांऊ सहित आसपास के कई गांवों में बकरियों पर संक्रामक बीमारी फैलने से बांक गांव के महावीर सिंह की 19 बकरियां तथा पिनांऊ के कलम सिंह की 17 और लखपत सिंह की 15 बकरियों की अज्ञात बीमारी से मौत हो चुकी है। उन्होंने जिलाधिकारी से बांक और पिनांऊ गांवों में डाक्टर भेजने की मांग की है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. लोकेश कुमार ने बताया कि जल्द देवाल ब्लॉक के बांक और पिनाऊं गांवों में चिकित्सकों के दल को भेजकर बीमारी की रोकथाम के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें