श्रीनगर। राजकीय प्राथमिक मॉडल विद्यालय श्रीकोट के छात्रों ने वार्षिकोत्सव के दौरान माइम की शानदार प्रस्तुति से जल संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान छात्रों की एक से बढ़ कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरी। बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने विद्यालय को 50 हजार की राशि दिए जाने की घोषणा की।
शनिवार को राजकीय प्राथमिक मॉडल विद्यालय श्रीकोट का वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि वार्षिकोत्सव जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों से छात्रों की प्रतिभाओं को मंच मिलता है। इस दौरान गणेश गोदियाल ने बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति से विद्यालय को 50 हजार रुपये दिए जाने की घोषणा भी की। वार्षिकोत्सव के दौरान जल संरक्षण पर आधारित छात्रों की माइम प्रस्तुति को सभी ने खूब सराहा। इसके अलावा छात्रों ने भांगड़ा, गढ़वाली लोकगीत व लोकनृत्यों की भी शानदार प्रस्तुतियां दी। प्रधानाध्यापिका रश्मि गौड़ ने बताया की वर्षभर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जिसमें ऋषभ व गोपाल (कक्षा 5), राघव (कक्षा 4) व मनीषा (कक्षा 3) को उत्कृष्ट छात्र का पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा अपनी-अपनी कक्षाओं में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया। इस दौरान गणेश भट्ट, जगदीश भट्ट, जगदंबा प्रसाद नौटियाल, संजय कठैत, विजय लक्ष्मी बिष्ट, गीता रावत व आरती थपलियाल आदि मौजूद थे।